अलीगढ़। मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Muslim University) की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने फिल्मी स्टाइल में एक तेज रफ्तार अचानक डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलते हुए सड़क पर पलट गई। हवा में कार को उछलकर सड़क पर पलटते ही कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार घायल को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है तो वही भीषण एक्सीडेंट का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) का 20 सेकंड के एक हादसे का हैरान कर देने वाले भीषण एक्सीडेंट का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहा कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की एएमयू में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जहां कैंपस के मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई और कार हवा में उछलने के बाद कार कई बार पलटते हुए सड़क पर पलट गई। डिवाइडर से कार टकराने के बाद एएमयू में कार पलटते हुए इस खतरनाक एक्सीडेंट के कार पलटने का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। कार एक्सीडेंट में घायल युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तो वही डिवाइडर से कार टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार चकनाचूर हो गई।

