Site icon Buziness Bytes Hindi

पंद्रह साल बाद फिर टूटी आमिर खान की शादी, किरण राव से हुए अलग


पंद्रह साल बाद फिर टूटी आमिर खान की शादी, किरण राव से हुए अलग

मुंबई:आमिर खान और किरण राव की शादी 15 साल बाद टूटने जा रही हैं। आमिर खान और किरण राव ने अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने बयान जारी कर कहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से अलग होने की तैयारी कर रहे थे। अब दोनों ने ये फैसला किया है।

आमिर खान और किरण राव ने बयान जारी कर कहा- लाइफ के इन 15 साल में हम दोनों को कई बेहतरीन अनुभव मिले। हमारा रिश्ता केवल भरोसा, इज्जत और प्यार के जरिए ही आगे बढ़ा। अब हम जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन बतौर पति-पत्नी नहीं बल्कि एक पेरेंट और एक दूसरी की फैमिली। हम काफी वक्त से इसकी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अब हम नतीजे में पहुंचे हैं कि हमें अलग हो जाना चाहिए।’

आमिर और किरण अपने बयान में आगे लिखते हैं, ‘हम अपने बेटे आजाद के पेरेंट्स रहेंगे, जिसकी परवरिश हम दोनों मिलकर करेंगे। इसके अलावा हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम करते रहेंगे, जिसके लिए हम महत्वकांक्षी हैं। हमारे परिवार, दोस्त का हमारा साथ देनें के लिए शुक्रिया। उन्होंने हमारे रिश्ते को समझा और उनके बिना हम ये कदम नहीं उठा सकते थे।’

आमिर और किरण राव अपने बयान के आखिर में लिखते हैं, ‘हम अपने शुभचिंतकों से उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की कामना करते हैं। हमारी तरह आप भी देखेंगे तलाक अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत है।’

Read also: तोमर पहुंचे देहरादून, विधायकों में से होगा मुख्यमंत्री का चयन

किरण राव और आमिर खान ने 28 दिसंबर 2005 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। इससे पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

Exit mobile version