खत्म हुआ प्रचार अब मतदाताओं की बारी,चौथे चरण में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

विधानसभा चुनावखत्म हुआ प्रचार अब मतदाताओं की बारी,चौथे चरण में दिग्गजों की प्रतिष्ठा...

Date:


खत्म हुआ प्रचार अब मतदाताओं की बारी,चौथे चरण में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

मेरठ। पश्चिमी के गन्ना बेल्ट से शुरू हुआ पहले चरण का चुनाव के बाद अब पड़ाव चौथे चरण तक पहुंच चुका है। इस चौथे चरण के चुनाव का प्रचार भी समाप्त हो गया है। अब 23 फरवरी यानी बुधवार को मतदान होगा। चौथे चरण में तराई इलाके की गन्ना बेल्ट के जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई भी शामिल हैं। सुर्खियों में रहने वाला उन्नाव के अलावा बुदेलखंड की बांदा और फतेहपुर में चुनाव होना है। देश की बड़ी पार्टी कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली की विधानसभा सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा। राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर भी 23 को ही मतदान होना है। चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा।

Read also- ओडिशा में हिंसा की घटनाओं के बाद चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा पर दांव
चौथे चरण के मतदान में भाजपा और सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर हैं। इसमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राजेश्वर सिंह के अलावा सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा और रविदास मल्होत्रा प्रमुख हैं। इसके अलावा हरदोई से चुनाव लड़ रहे विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और रायबरेली से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं अदिति सिंह भी इस चुनाव में अपना भाग्य अजमा रही हैं। इन सभी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं।

इन 59 सीटों पर होगा मतदान :
लखनऊ पश्चिम,बख्शी का तालाब,महमूदाबाद, लखीमपुर, धौरहरा, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु), बीसलपुर, पलिया, कस्ता (सु), गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (सु), पीलीभीत, मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु), लहरपुर, बिसवां, सेवता, सिधौली (सु), मिश्रिख (सु), सवायजपुर, शाहाबाद, सांडी, बिलग्राम- मल्लावां, हरदोई, गोपामऊ (सु), संडीला, बालामऊ, बांगरमऊ, सफीपुर (सु), मोहान (सु), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, निघासन, मलिहाबाद (सु), लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, सरोजनी नगर, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सु), लखनऊ सेंट्रल, हरचंदपुर, ऊंचाहार, बछरावां (सु), सरेनी,रायबरेली, तिंदवारी, बांदा, बबेरू,फतेहपुर,हुसैनगंज,नरैनी (सु), खागा, जहानाबाद, अयाह शाह,बिंदकी विधानसभा शामिल हैं।

Read also- चौथे चरण को लेकर भाजपा की महिला टीम ने कसी कमर, जानिए क्या हैं रणनीतियां

भाजपा ने 2017 में इन चौथे चरण में भी मैदान मारा था। जिसमें भाजपा को 51 सीटों पर विजय मिली थी। वहीं अपना दल को 1,सपा को 4, बसपा को 2 और कांग्रेस को भी दो सीटें मिली थी। इस बार भाजपा के सामने अपना 2017 का इतिहास दोहराने की चुनौती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...