Site icon Buziness Bytes Hindi

New Corona Variants Alert: डेल्टा और ओमिक्रान के बाद दो नए वैरिएंट्स की दस्तक से कोरोना का खतरा बढ़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। रोजाना आने वाले नए मामलों में हालांकि अभी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ राज्यों में सरकार ने चिंताएं बढ़ाई हुई हैंं। देश में डेल्टा,ओमिक्रॉन के बाद दो नए सब वैरिएंट्स की दस्तक के बाद एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ा है। केंद्रीय निकाय ने देश में ओमिक्रॉन के दो सब-वेरिएंट BA.4 और B.A5 की पुष्टि कर दी है। दोनों वैरिएंट्स की दस्तक देश के दक्षिण राज्यों में हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इन मामलों में बढ़ोतरी होती है तो देश में कोविड-19 की नई लहर दस्तक दे सकती है। दरअसल इन मामलों की शुरुआत सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई। वहीं देश की बात करें तो इन दो सब वैरिएंट्स में से एक केस तमिलनाडु में जबकि दूसरा मामला तेलंगाना में मिला है।

Also read: भारत में कोरोना के 2,541 नए मामले, 30 की मौत

कोरोना से लड़ाई के बीच दक्षिण राज्य तमिलनाडु में सार्स कोविड 2 अनुक्रमण संघ ने बीते दिन बयान में कहा कि एक महिला वायरस के सब-वेरिएंट BA.4 से संक्रमित है। बयान के मुताबिक, महिला में हल्के लक्षण पाए गए हैं। लेकिन इस खतरे को नकारा नहीं जा सकता है। चिंताजनक बात ये हैं कि महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी है। यही नहीं महिला ने अब तक विदेश यात्रा भी नहीं की। ऐसे में महिला में इस नए सबवैरिएंट की पुष्टि नए खतरे का संकेत हैं।

Also read: Covid: कोरोना के इन नये लक्षणों के बारें में जाना क्या, बरतें सावधानी

Exit mobile version