Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या के लिए दिल्ली के बाद मुंबई से भी इण्डिगो भरेगी उड़ान

After Delhi, IndiGo will also fly from Mumbai to Ayodhya

जैसे जैसे अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नज़दीक आ रही है वैसे वैसे पूरे देश में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन क्रेज़ बढ़ता जा रहा है. सरकार की तरफ से वन्दे भारत और अमृत भारत जैसी तेज़ रफ़्तार ट्रेने चलाने की घोषणा हो चुकी है और 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी इन्हें हरी झंडी दिखाकर रावण करने वाले हैं, 30 दिसंबर को ही अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन होना है. विमानन कंपनियां भी अयोध्या से अपनी हवाई सेवा शुरू करने के लिए कमर कस चुकी हैं। इंडिगो ने पहले दिल्ली अयोध्या रुट का एलान कर दिया है और अब उसने मुंबई-अयोध्या के लिए सेवा शुरू करने का एलान किया है.

बता दें कि सबसे पहले इंडिगो ने ही दिल्ली से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया था और अब इंडिगो मुंबई से अयोध्या के लिए भी फ्लाइट शरू कर रहा है. इंडिगो की पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ेगी, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी भी अयोध्या के शुरू होने वाली पहली फ्लाइट में सफर कर इस दिन को यादगार बना सकते है. इंडिगो के मुताबिक पहले चरण में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या टू दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं. इसके साथ ही कंपनी अयोध्या के लिए अपनी कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस 6 जनवरी से शुरू कर देगी.

इंडिगो के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं भी 30 दिसंबर से शुरू होंगी जो देश की राजधानी नई दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान भरेगी। हालाँकि एयरलाइन की अयोध्या के लिए दैनिक निर्धारित सेवाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। कंपनी के बयान के मुताबिक अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उद्घाटन उड़ान आईएक्स 2789 राजधानी नई दिल्ली से 30 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे रवाना होगी जो 12.20 बजे दिन में अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी। इसके बाद आईएक्स 1769 उड़ान अयोध्या हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए दोपहर 12.50 बजे प्रस्थान करेगी और 14.10 बजे पहुंचेगी।

Exit mobile version