Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup: नेपाल पर जीत के साथ भारत सुपर फोर में, 10 को भिडेंगे टीम इंडिया और पाकिस्तान

asia cup

Asia Cup 2023: ग्रुप-ए में पाकिस्तान पहले स्थान पर और भारत दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने सुपर फोर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 10 सितंबर को आमने—सामने होंगे। सुपर फोर का भारत पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Team India ने Nepal को 10 विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया। बारिश से बाधित मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश से काफी देर तक खेल रुका रहा।

डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य दिया गया। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। कप्तान रोहित शर्मा ने 74 और शुभमन गिल 67 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलवाई। जीत के साथ टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंच गई। नेपाल की टीम एशिया कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।

दोनों ग्रुप का हाल

ग्रुप-ए से पाकिस्तान ने पहले स्थान पर, भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया है। ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तीनों के सुपर फोर में पहुंचने के रास्ते बने हुए हैं। सुपर फोर राउंड की शुरुआत छह सितंबर से होगी। सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान फिर 10 सितंबर को भिड़ेंगे। इसके अलावा भारतीय टीम सुपर फोर का दूसरा मैच 12 सितंबर को और तीसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।

ग्रुप-ए का हाल

टीम मैच ———जीत ——हार ———-बेनतीजा ———-run rate
पाकिस्तान ——–3 ——–1 ————0 1 ————-+0.951
भारत ————3——– 1 ————0 1 ————-+0.373
नेपाल ————3 ——-02 ————0 ————– -1.780

ग्रुप-बी का हाल

टीम ————-मैच ——-जीत ———हार—— बेनतीजा —run rate
श्रीलंका ———–1 ———1 ———–0 ———0 ——–+4.760
बांग्लादेश ———2 ———1 ———–1 ———0 ——–+2.689
अफगानिस्तान —–1 ——–0 ———–1 ———0 ——- -3.629

Exit mobile version