Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम तीरथ के बाद सतपाल महाराज और धन सिंह रावत भी दिल्ली तलब


सीएम तीरथ के बाद सतपाल महाराज और धन सिंह रावत भी दिल्ली तलब

दिल्ली: उत्तराखंड में चेहरा बदलने के बावजूद राजनीतिक उथल पुथल अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को तलब किया है जिसके बाद वह अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करके सीधे दिल्ली पहुंच गए हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में सीएम चेहरा माने जाने वाले सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी बुलाया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहले से ही दिल्ली मौजूद हैं। जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

वहीँ उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल ने चुनाव लड़ने की चुनौती पेश की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाँच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे CM @TIRATHSRAWAT के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है. मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया, लोग बहुत दुखी हैं. मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी. जय हिंद.

दरअसल, उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितंबर से पहले विधानसभा का चुनाव लड़ कर जीतना है, क्योंकि वह अभी विधायक नहीं हैं, जबकि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड का बड़ा नाम है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है.

Exit mobile version