चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। एक के बाद एक अनफिट और ज़ख़्मी होने वाले खिलाडियों सूची लम्बी होती जा रही है. आज ही कई ऐसे खिलाडियों के नाम सामने आये हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं जिसमें भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम प्रमुख है. बेशक इन दोनों प्लेयर्स का CT से बाहर होना भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक झटके की तरह है. ऑस्ट्रेलिया की टीम तो बहुत ज़्यादा प्रभावित है, उनके पास अनफिट खिलाडियों की एक लम्बी सूची है जिसमें स्टार्क एक नया नाम है, इसके अलावा अनफिट खिलाड़ियों में रहस्यमयी स्पिनर एएम ग़ज़नफ़र का नाम भी शामिल हुआ है जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हालाँकि मिशेल स्टार्क के CT से बाहर होने की वजह फिटनेस नहीं है, बल्कि वो व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस की सेवाएं पहले ही नहीं मिल रही थीं और अब स्टार्क का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए CT जीतने के अवसरों की कमी बताया जा रहा है. इस कमी को पूरा करने के लिए स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट और बेन ड्वारशिस आगे आए हैं। ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “हम स्टार्क के फैसले को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन को प्राथमिकता देने के लिए मिच का बहुत सम्मान किया जाता है।
पाकिस्तान की टीम भी इस समस्या का शिकार है. उसके ओपनर साइम अयूब चोट के चलते पहले ही बाहर हो गए थे और अब उनके तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ भी चोटिल हो गए हैं. न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ ट्राई सीरीज़ के मैच में वो अपने ओवर पूरे नहीं डाल पाए थे और अनफिट होकर बाहर चले गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दुसरे मैच में भी उनका नाम शामिल नहीं है. हालाँकि पाकिस्तान ने अभी उनको टीम बरकरार रखा है लेकिन वो चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहेंगे इसमें शक है.

