क्रिकेर्टस की बायोपिक्स को मिलाता है दर्शकों का प्यार
भारत में वैसे तो कई स्पोर्टस हैं और खेल के अपने फैंस। लेकिन बात जब क्रिकेट की आती है तो स्पोर्ट्स प्रेमियों का अंदाज ही जुदा हो जाता है। क्रिकेट की दीवांगी हर किसी के सिर चढ़ कर बोलती है। क्रिकेट के लिए यह दीवानापन सिर्फ मैदान तक नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी नजर आया है। क्रिकेट भारत में सिर्फ फैंस के लिए एक खेल ही बल्कि एक इमोशन है। इसी वजह से बॉलीवुड ने कई बार भारतीय क्रिकेटरों की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया है। इन फिल्मों में खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई है और इन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई भी की है। कपिल देव, अजरउद्दीन, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर आदि के बाद, इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
एम एस धोनी ने बढ़ा दिया हौंसला
साल 2016 में फिल्मी परदे पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ऐसा जादू चला कि कमाई के रेकार्ड भी टूट गए। एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी धोनी के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके एक छोटे शहर के लड़के से लेकर भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान बनने तक की यात्रा दिखाई गई है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।इस फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और इस बॉयोपिक के बाद से क्रिकेटर्स की जिंदगी को परदे पर लाने का चलन बढ़ गया।
दशर्कों की यादें हो गई ताजा
1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और वर्ल्ड कप देश में लेकर आए थे। इसी जीत को जब 2021 में सिनेमाई अंदाज में परदे पर उतारा गया तो क्रिकेट प्रेमियों की यादें ताजा हो गईं। 1983 में भारत की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित फिल्म 83 कपिल देव की क्रिकेट लाइफ पर आधारित थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है और दीपिका पादुकोण ने रोमी देव का रोल किया है। यह फिल्म भारत की 1983 विश्व कप ऐतिहासिक जीत को दिखाती है और इस फिल्म को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिला और फिल्म ने खूब कमाई भी की।
पर्सनल लाइफ भी आई परदे पर
फिल्म अज़हर साल 2016 में आई यह फिल्म मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके क्रिकेट करियर और मैच फिक्सिंग विवाद को दिखाया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने अजहरुद्दीन का किरदार निभाया है।इस फिल्म में अजहरुद्दीन के पर्सनल रिलेशन के बारे में भी दिखाया गया है। सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर क्रिकेट के महान खिलाड़ी बनने तक की कहानी दिखाई गई है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिठू को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म में तापसी पन्नू ने मिताली का किरदार निभाया है और उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. पिछले साल रिलीज हुई फिल्म चकदा एक्सप्रेस भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित, जिसमें अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
दादा की शूटिंग हुई शुरू
साल 2026 की बात करें तो इस साल भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन गेंदबाज सौरव गांगुली के जीवन को परदे पर लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी फिल्म की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में दादा के किरदार में नजर आएंगे राजकुमार राव। सौरव की मां निरूपा की भूमिका में अभिनेत्री अपराजिता आध्या मौजूद हैं और उनके भाई स्नेहशीष के कैरेक्टर को एक्टर राहुल बोस प्ले करते नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो सौरव गांगुली की बायोपिक में बंगाली एक्टर साश्वत मुखर्जी दादा के पिता चंदी गांगुली की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।
