Site icon Buziness Bytes Hindi

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाये दूध के दाम


अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाये दूध के दाम

मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें 11 जुलाई से लागू होंगी. ये बढ़ोतरी सभी प्रकार के दूध पर लागू होंगी. दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था.

मदर डेयरी का टोंड दूध पहले 42 रुपए किलो मिलता था. नई दरों के लागू हो जाने के बाद अब कल से ये 44 रुपए किलो मिलेगा. इसके अलावा 55 रुपए किलो मिलने वाला फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk) अब 57 रुपए किलो मिलेगा. वहीं फुल क्रीम का आधा किलो का पैकट जो पहले 28 रुपए का मिलता था वो अब 29 रुपए में मिलेगा.

Exit mobile version