Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिर क्यों साइरस ब्रोचा ने छोड़ दिया ‘बिग बॉस OTT 2’ ?

बिग बॉस ओटीटी 2‘ से इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होने वाला था। होस्ट सलमान खान ने ‘नो एविक्शन’ का ऐलान किया था. लेकिन अचानक साइरस ब्रोचा को घर से बाहर निकाल दिया गया. लाइव फीड में भी साइरस ब्रोचा कहीं नजर नहीं आए। साइरस ब्रोचा भले ही शो में कुछ खास नहीं कर पा रहे हों, लेकिन उनके अचानक बाहर होने से फैंस को झटका लगा है। लोग यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि साइरस ब्रोचा ने अचानक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ क्यों छोड़ दिया?

बिग बॉस ओटीटी 2 पहले सिर्फ चार हफ्ते के लिए था, लेकिन मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और बढ़ा दिया। जब सलमान ने यह खबर परिवार वालों को दी तो साइरस ब्रोचा खुश नहीं हुए। बल्कि उन्होंने मेकर्स और सलमान खान से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ छोड़ने की इजाजत दी जाए। साइरस ने इसकी वजह भी बताई.

साइरस ब्रोचा ने सलमान को बताई शो छोड़ने की वजह

साइरस ब्रोचा ने सलमान से कहा कि उन्हें अन्दर काफी चीजो की दिक्कत हो रही है . वह रात में केवल 3 घंटे ही सो पाते है और बहुत सुस्त महसूस करते है। साइरस ‘बिग बॉस’ का घर छोड़ने की इजाजत देने की गुहार लगा रहे थे. साइरस ने कहा था कि वह भावनात्मक रूप से थक चुके हैं और शो में कुछ भी योगदान देने में असमर्थ हैं। हर कोई उस समय हैरान रह गया जब साइरस ने कहा कि वह शारीरिक रूप से थक चुके हैं.

पूजा भट्ट ने समझाया

साइरस ब्रोचा ने एग्जिट लेने के कई कारण बताए थे, लेकिन सलमान और पूजा भट्ट ने मिलकर उन्हें समझाने की कोशिश की। ऐसे में लग रहा था कि शायद वो मान जाएंगे और शो में रुक जाएंगे. लेकिन अब साइरस की टीम की ओर से भी जवाब आ गया है. वजह का खुलासा हो गया है, जिसके चलते साइरस ब्रोचा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से बाहर हो गए हैं।

साइरस ने क्यों छोड़ा बिग बॉस ओटीटी, आया बयान?

साइरस ब्रोचा की टीम की ओर से बताया गया है कि परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से अचानक बाहर होना पड़ा। साइरस और उनके परिवार ने अनुरोध किया है कि इस कठिन समय के दौरान उन्हें गोपनीयता और समझ दी जाए। अब साइरस ब्रोचा शो में वापसी करेंगे या नहीं इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. इस हफ्ते नॉमिनेट हुए प्रतियोगियों की बात करें तो मानवीय आधार पर साइरस को शो से बाहर कर दिया गया है। जबकि जिया शंकर कप्तान होने के नाते सुरक्षित हैं. जनता के वोटों ने अविनाश सचदेव को बचा लिया. इसके अलावा बचे सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं।

Exit mobile version