Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिर क्या है माइक्रो चीटिंग , इन संकेतों से पहचाने

किसी भी रिश्ते को बनाना जितना मुश्किल होता है, उसे निभाना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। रिश्ते शीशे की तरह नाजुक होते हैं, जो छोटी-छोटी गलतफहमियों और लापरवाही से टूट सकते हैं। इन दिनों लगातार कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां सालों पुराने रिश्ते भी टूटते नजर आ रहे हैं। किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए उसमें सिर्फ प्यार ही जरूरी नहीं है बल्कि विश्वास और सम्मान भी बहुत जरूरी है। हालाँकि आजकल लोगों की बदलती पसंद और आदतों का असर रिश्तों पर भी दिखने लगा है।

आजकल कई रिश्तों में माइक्रो चीटिंग देखने को मिल रही है। आपमें से कई लोगों ने इसके बारे में शायद ही सुना या पढ़ा होगा. दरअसल, यह एक तरह का फ्रॉड है, लेकिन इसके बारे में कम जानकारी होने के कारण लोग इसे आसानी से पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में अक्सर इंसान को पता भी नहीं चलता कि वह जाने-अनजाने में अपने पार्टनर से माइक्रो चैटिंग कर रहा है। अगर आप भी इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।

माइक्रो चीटिंग क्या है

आजकल हर कोई अपना ज्यादातर समय घर से बाहर या ऑफिस में बिता रहा है। ऐसे में कई बार हम जाने-अनजाने में किसी दूसरे इंसान के इतने करीब आ जाते हैं कि अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात पर उससे चर्चा करने लगते हैं। अगर आप भी किसी शख्स के साथ ऐसी ही बातें शेयर कर रहे हैं तो इसे माइक्रो चीटिंग कहा जाता है. माइक्रो चीटिंग के कारण बना यह रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव से लेकर शारीरिक संबंधों तक पहुंच सकता है, जिसका असर धीरे-धीरे आपके असल रिश्ते पर भी दिखने लगता है। अगर आपको भी अपने रिश्ते में दिख रहे हैं ये संकेत तो हो सकता है माइक्रो चीटिंग-

झगड़े बढ़ जाना

अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और अचानक आपके और आपके पार्टनर के बीच झगड़े बढ़ रहे हैं तो इसका कारण माइक्रो चीटिंग हो सकता है। दरअसल, किसी और से नजदीकियां बढ़ने से आप अपने कमिटेड पार्टनर से दूर होने लगते हैं, जिससे छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़े होने लगते हैं।

फोन पर बिजी रहना

अगर आप अपने रिश्ते में माइक्रो-चीटिंग की पहचान करना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पार्टनर की एक्टिविटी पर ध्यान दें। अगर आपका पार्टनर दिन भर चैट या कॉल पर व्यस्त रहता है तो यह संकेत है कि वह आपके साथ माइक्रो-चीटिंग कर रहा है।

अकेले जाने की आदत

अगर आपका पार्टनर आपके साथ माइक्रो चीटिंग कर रहा है तो वह आपके साथ किसी खास इवेंट या जगह पर जाना पसंद नहीं करेगा। अगर आपका पार्टनर भी इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रहा है तो यह संकेत है कि उसकी नजदीकियां किसी और के साथ बढ़ने लगी हैं और वह आपको धोखा दे रहा है।

फ़ोन में डेटिंग ऐप्स का होना

अगर आप रिलेशनशिप में हैं और अभी भी आपके मोबाइल में डेटिंग ऐप्स हैं तो यह भी माइक्रो चीटिंग का संकेत हो सकता है। आमतौर पर कमिटमेंट के बाद लोग डेटिंग ऐप्स आदि से दूरी बना लेते हैं, लेकिन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी इन ऐप्स का इस्तेमाल माइक्रो-चीटिंग की ओर इशारा करता है।

Exit mobile version