OMG 2 Release: आखिर किस कारण से पोस्‍टपोन हो सकती है ‘ओह माय गॉड 2’

एंटरटेनमेंटOMG 2 Release: आखिर किस कारण से पोस्‍टपोन हो सकती है 'ओह...

Date:

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2‘ को रिलीज होने में अब सिर्फ 13 दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 से टकराने वाली है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स फिल्म को पोस्टपोन करने और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सेंसर बोर्ड ने पहले फिल्म को ‘थोड़ा विवादास्पद’ बताते हुए समीक्षा समिति के पास भेजा था। ऐसे में बोर्ड फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने की तैयारी कर रहा है, लेकिन मेकर्स इससे नाराज हैं. हालात ऐसे हैं कि पिछले छह दिनों से लगातार मेकर्स और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठकें हो रही हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है.

अमित राय द्वारा निर्देशित ‘ओएमजी 2’ को 15 अगस्त को रिलीज होने के कारण सिनेमाघरों में अधिक दर्शक मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अब चर्चा है कि निर्माता फिल्म की रिलीज को स्थगित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मेकर्स फिल्म को पहले ए सर्टिफिकेट दिए जाने से नाराज हैं। उनका मानना है कि फिल्म एक अहम सामाजिक मुद्दे पर बनी है, इसलिए ए सर्टिफिकेट मिलने से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म देखने से वंचित रह जाएगा. इसके साथ ही वह फिल्म में किए गए 20 कट्स से भी खुश नहीं हैं. छह दिनों से सेंसर बोर्ड के अधिकारियों और निर्माताओं के बीच सहमति बनाने के लिए बैठक हो रही है. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में यह भी चर्चा है कि मेकर्स कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

फिल्म का प्रमोशन और ट्रेलर रिलीज होना अभी बाकी है

2012 में आई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ की इस सीक्वल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं. लेकिन अभी तक प्रमोशन का काम शुरू नहीं हुआ है और ना ही ट्रेलर रिलीज किया गया है. सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ही प्रमोशन का काम शुरू किया जाना है। लेकिन देरी के कारण मेकर्स को यहां भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सेक्स एजुकेशन पर अटके मेकर्स और सेंसर बोर्ड!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर चर्चा करती है। मेकर्स की चाहत है कि हर उम्र के दर्शक इसे देखें और इस सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करें. लेकिन ‘आदिपुरुष’ और हॉलीवुड रिलीज ‘ओपेनहाइमर’ को लेकर मचे बवाल के बाद सेंसर बोर्ड फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहता है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार बने हैं, जबकि पंकज त्रिपाठी शिव भक्त की भूमिका में हैं.

‘ओएमजी 2’ को स्थगित करने की तैयारी

एक मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेकर्स अब OMG 2 की रिलीज को टालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि सेंसर बोर्ड के साथ विवाद सुलझ जाए और प्रमोशन के लिए वक्त मिल सके। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सेंसर बोर्ड ने किसी फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा हो. इससे पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की ‘उड़ता पंजाब’ को भी रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया था, जिसके बाद ही इसे रिलीज का सर्टिफिकेट दिया गया था।

क्या होमोफोबिया पर आधारित है ‘ओएमजी 2’ की कहानी?

‘ओएमजी 2’ की कहानी को लेकर एक ‘रेडिट’ यूजर ने दावा किया था कि यह होमोफोबिया पर आधारित है। इसके मुताबिक, फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार एक समलैंगिक छात्र की आत्महत्या से आहत होता है। तानों से तंग आकर इस छात्र ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी. इसके बाद वह लोगों को फोमोफोबिया के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी लेते हैं। जाहिर तौर पर उन्हें इससे दिक्कत है और फिर शिवभक्त पंकज त्रिपाठी की मदद के लिए खुद महादेव अवतरित होते हैं.

ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी ‘ओएमजी 2’, हुई थी 90 करोड़ की डील?

आपको बता दे पहले फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का सोचा गया था ,लेकिन अक्षय कुमार चाहते थे कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो. ऐसे में मेकर्स ने अचानक ओटीटी डील कैंसिल करते हुए फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया। हालांकि चर्चा ये भी है कि मेकर्स को अब पछतावा हो रहा है कि उन्हें ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज करनी चाहिए थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related