Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिर लोगो की किन बातों से चिढ़ जाती है एक वर्किंग वुमेन

एक मां की जिंदगी बिल्कुल भी आसान नहीं होती और अगर आप कामकाजी मां हैं तो आपके लिए यह दोगुना हो जाएगा। कामकाजी मांओं से अक्सर कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिससे उनका मूड खराब हो सकता है। समाज ने कुछ नियम बनाए हैं जिसके अनुसार महिलाओं को घर की देखभाल भी करनी होती है, लेकिन आज की महिलाओं को घर की देखभाल के साथ-साथ घर भी चलाना पड़ता है।

एक माँ से यह पूछना कि जब वह अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर ऑफिस जाती है तो उसे कैसा लगता है, ऐसे सवाल पूछना महिलाओं की भूमिका को सीमित करना और उनकी प्रतिभा को कम आंकना जैसा लगता है।

यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बता रहे हैं जो कामकाजी मांओं से अक्सर पूछे जाते हैं और उनके दिल को काफी दुखाते भी है –

आपके पति ने अनुमति दे दी

घर से बाहर काम करने वाली महिला से अक्सर यह अपेक्षा की जाती है कि वह काम करने के लिए अपने पति से अनुमति ले। भले ही किसी घर में ऐसा न हो, लेकिन फिर भी समाज इसे उसी नजर से देखता है। एक महिला का करियर तभी टिक सकता है जब उसका पति उसे इजाजत दे।

आज भी कई लोगों की यही सोच है. इसके अलावा महिलाओं से यह भी पूछा जाता है कि क्या उनकी सैलरी उनके पति से ज्यादा है। अगर पत्नी की आय पति से कम या उससे भी कम हो तो उसके नौकरी करने पर सवाल उठाए जाते हैं। अगर पैसे कम मिल रहा हैं तो काम करने की क्या जरूरत है, घर बैठना ही बेहतर है. कई लोग महिलाओं से ऐसी बातें करते हैं.

क्या परिवार आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं है?

यह एक महिला के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ख़त्म करने का एक और तरीका है। आप लगातार उसके मन में यह बात बिठाते रहते हैं कि उसका करियर उसकी पहली नहीं, बल्कि दूसरी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपने शौक को पूरा करने वाली हर महिला से शायद हर दिन कोई न कोई यह सवाल जरूर पूछता है। यह समाज अभी तक ये समझ ही नहीं पाया है कि एक महिला एक अच्छी माँ होने के साथ साथ किसी कंपनी की सीईओ भी हो सकती है।

अपने बच्चों को कितना समय देते हो

यह सवाल हर महिला से पूछा जाता है जो शायद सबसे ज्यादा दुख पहुंचाता है। जब आपको ऑफिस में सबसे अच्छे कर्मचारी के साथ-साथ सबसे अच्छी मां की भूमिका भी निभानी हो तो एक महिला ही जानती है कि उसको कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version