Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिर किस कारण से ऐश्वर्या राय पर भड़के दर्शक

आज कल ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो बहुत चर्चा में है. जिसमे ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम लेने से हिचकिचाती और बचती नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या उन एक्ट्रेसेस के नाम गिन रही है जिनकी परफॉर्मेंस उन्हें पसंद है। मजेदार बात तो यह है कि ऐश्वर्या की इस लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम नहीं है।

ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो साल 2015 के आसपास का है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और स्क्रिप्ट राइटर होस्ट निरंजन अय्यर हैं। अपने शो के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा, ‘क्या आपने हाल ही में किसी एक्ट्रेस की कोई फिल्म देखी है जिससे आप प्रभावित हुई हों?’ इस पर उनका जवाब था – मेरिल स्ट्रीप, केट ब्लैंचेट।

ऐश्वर्या भारतीय अभिनेत्रियों का नाम लेने से बचती नजर आईं

‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस वीडियो में भारतीय अभिनेत्रियों का नाम लेने से बचती नजर आईं. उन्होंने मेरिल स्ट्रीप, केट ब्लैचेट आदि का नाम लिया लेकिन किसी भारतीय अभिनेत्री का नहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में उनकी नजर में कोई भारतीय अभिनेत्री नहीं है? उन्होंने कहा- हमारी सभी पुरानी अभिनेत्रियां. उन्होंने कहा, ‘कई पुरानी अभिनेत्रियां हैं और अगर मैं यहां नाम लेकर बैठूंगी तो हमेशा के लिए यहीं बैठी रहूंगी।’ हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने आलोचना करना शुरू कर दिया कि उन्हें हाल के समय की अन्य खूबसूरत भारतीय अभिनेत्रियों की याद नहीं है!

लोगों ने ऐश्वर्या के इस रवैये की आलोचना की

लोग कहते नजर आते हैं- उनका रवैया हमेशा ऐसा रहता है कि उन्हें कोई और पसंद ही नहीं आता, तभी तो उन्हें अपने समय की कोई एक्ट्रेस याद नहीं रहतीं। कुछ ने कहा- वह दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे नाम ले सकती थीं। हालांकि, ऐश्वर्या राय के फैन्स ने उनका बचाव करने की भी कोशिश की है.

कुछ ने किया ऐश्वर्या राय का बचाव, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

एक ने कहा- आप उन्हें पसंद करें या न करें, उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। आप उनकी तुलना कैटरीना, दीपिका और करीना जैसी अभिनेत्रियों से नहीं कर सकते। कुछ ने कहा- वह देश की हर छोटी जगह में हर पीढ़ी के लोगों के लिए टॉप एक्ट्रेस हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या हाल ही में मणिरत्नम की ‘पोन्नियन सेलवन 2’ में नजर आई थीं और उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।

Exit mobile version