बेहतर वैश्विक संकेतों बावजूद भारतीय शेयर बाज़ारों की आज सपाट और सतर्क शुरुआत हुई। लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी और निफ़्टी ने रफ़्तार पकड़ ली है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 200 और निफ़्टी में 83 अंकों की बढ़त नज़र आ रही है. आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। हालांकि, निफ्टी पर बैंक और वित्तीय सूचकांक लाल निशान में हैं। जबकि ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है. आज के टॉप गेनर्स में टाटामोटर्स, सनफार्मा, जेएसडब्ल्यूस्टील, टाटास्टील, एनटीपीसी, मारुति शामिल हैं। जबकि लूजर्स में ICICIBANK, INDUSINDBK, AXISBANK, INFY, M&M, HDFCBANK शामिल हैं।
इससे पहले गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। गुरुवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 322 अंकों की बढ़त के साथ 37404.35 के स्तर पर बंद हुआ। 10-वर्षीय बांड उपज अब 3.9% है, जो दीर्घकालिक औसत 4.25% से काफी कम है। जबकि डॉलर इंडेक्स 101.87 पर सपाट बना हुआ है।
एनएसई ने 22 दिसंबर के लिए हिंदुस्तान कॉपर को अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, जबकि अशोक लीलैंड, बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक और सेल को सूची में बरकरार रखा है। इंडस टावर्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और पीरामल एंटरप्राइजेज को सूची से हटा दिया गया है। एफएंडओ सेगमेंट के तहत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल हैं जहां डेरिवेटिव अनुबंध बाजार की व्यापक स्थिति सीमा के 95 प्रतिशत से अधिक हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 21 दिसंबर को शुद्ध रूप से 1,636.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,464.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।