Site icon Buziness Bytes Hindi

28 वर्षों बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने किये रामलला के दर्शन


28 वर्षों बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने किये रामलला के दर्शन

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने आज सुबह 10 बजे रामलला के दर्शन किये।

उन्होंने राम मन्दिर पर चल रहे समतलीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया। विवादित ढांचा विध्वंस के बाद वह पहली बार रामलला के परिसर में पहुंचे। बीते दिनों अस्थाई मंदिर में रामलला को शिफ्ट करने के दरमियान जब सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे, तब भी वे मौजूद नहीं थे।

बताया गया कि लगभग 28 वर्षों बाद उन्होंने रामलला का दर्शन किया। हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सदस्यों ने यहां के दर्शन पूजन में बराबर भागीदारी की पर ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के बाद भी महंत नृत्यगोपाल दास ने रामलला के नए खूबसूरत अस्थायी मंदिर में विराजमान राम लला का दर्शन करने नहीं गए। सोमवार को अचानक उनका मंदिर में राम लला का दर्शन करने का कार्यक्रम बना।

Exit mobile version