Site icon Buziness Bytes Hindi

22 साल बाद फिर संसद की सुरक्षा हुई तार तार, धुंआ बम लेकर अंदर पहुंचे दो युवक

parliament

22 साल पहले आज ही के दिन देश की संसद पर आतंकी हमला हुआ था। उसी हमले की बरसी के दिन आज एकबार फिर संसद में एक और घटना हो गई। चलती संसद के दौरान दो लोग अचानक से लोकसभा में घुस गए, जानकारी के मुताबिक दोनों के पास धुंआ बम भी थे। सदन में वो फोड़े गए और हवा में पीला धुंआ छा गया। कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाई और उन दोनों को पकड़कर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। इस पर सदन की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। संसद के बाहर भी इसी तरह का एक मामला हुआ है जिसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि साल 2001 में आज के ही दिन पार्लियामेंट पर आतंकी हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक संसद के बाहर और अंदर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रहने वाले अमोल शिंदे और नीलम नाम के दो युवक लोकसभा विजिटर के रूप में संसद के अंदर घुस गए और वहां से गैलरी से संसद में कूदे और फिर एक टेबल से दूसरे टेबल पर कूद फांद करने लगे। पूरी संसद में एकदम से हंगामा मच गया। दोनों युवकों ने इसके बाद स्प्रे करके पूरी संसद को पीले धुंए से भर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक धुआं बम अपने जूते में छिपा कर लाये थे.

संसद में हंगामा करने वाले दोनों युवकों ने काला कानून नहीं चलेगा के नारे लगाए। संसद में मौजूद सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया है। आईबी और स्पेशल सेल की टीम भी दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है, एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल भी पार्लियामेंट पहुंच गई है। वहीँ संसद के बाहर एक महिला और एक युवक ने विरोध प्रदर्शन किया। उन दोनों ने भी पीले धुंए का स्प्रे किया। संसद में तैनाल पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है. बड़ा सवाल ये है संसद के अंदर ये लोग धुंआ फोड़ने वाले बम लेकर पहुंचे कैसे ?

Exit mobile version