Site icon Buziness Bytes Hindi

12 वर्षों बाद साल में शतक से वंचित रहे विराट


12 वर्षों बाद साल में शतक से वंचित रहे विराट

नयी दिल्ली: भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली के शानदार करियर में 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी प्रारुप में कोई शतक नहीं निकला।

विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे में चार टेस्टों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलने के बाद मंगलवार को एडिलेड से स्वदेश के लिए रवाना हो गए। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट को एडिलेड में खेले गए पहले दिन-रात्रि टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम अपने इतिहास के न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर हो गयी थी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम साथियों का हौसला बढ़ाकर स्वदेश रवाना हो गए।

Exit mobile version