दो दशक बाद एकबार फिर एफ्रो-एशिया कप की वापसी की बातें हो रही हैं, कहा जा रहा है कि अब पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते नजर आ सकते हैं। एक क्रिकेट वेबसाइट का कहना है कि अफ़्रीकी क्रिकेट एसोसिएशन ने अफ़्रो-एशिया कप को दोबारा शुरू करने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद से संपर्क किया है।
एफ्रो-एशिया कप के मामलों को निपटाने के लिए 6 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन किया गया है। समिति एशियाई क्रिकेट परिषद के साथ संपर्क करेगी। अफ़्रीकी क्रिकेट एसोसिएशन के अंतरिम प्रमुख तवेंगवामुकोह लानी का कहना है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के अधिकारियों से चर्चा की गई है. अफ़्रीकी क्रिकेट अधिकारी भी अफ़्रो-एशिया कप आयोजित करना चाहते हैं.
क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही टीम में नजर आएंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि एफ्रो-एशिया कप का आखिरी संस्करण 2007 में भारत में खेला गया था जिसमें एशिया XI ने जीत हासिल की थी. वहीं, 2005 के एफ्रो-एशिया कप में एशिया XI और अफ्रीका XI के बीच सीरीज बराबरी पर रही थी. मालूम हो कि एफ्रो-एशिया कप का अगला संस्करण 2009 में आयोजित होना था लेकिन अबतक आयोजित नहीं हो सका क्योंकि भारत पाकिस्तान के संबंधों में दरार काफी बढ़ चुकी है.

