Site icon Buziness Bytes Hindi

लीग क्रिकेट से निखारते हैं अफगानी खिलाडी: राशिद खान

अफ़ग़ानिस्तान की टीम को एक जांबाज़ क्रिकेट टीम के रूप में जाना जाता है. अफगानी टीम में कई कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी दुनिया में लीग खेलते हैं और अपने प्रदर्शन से सबका मन जीतते हैं. टैलेंट भी अफगानी क्रिकेटर्स में कूट कूट कर भरा है बस मामला यह है कि अनुभवहीनता उनके और उनके प्रदर्शन के बीच में आड़े आती है. हालाँकि अफ़ग़ानिस्तान की टीम में राशिद खान और कप्तान मोहम्मद नबी जैसे काफी अनुवभवी खिलाडी भी हैं, राशिद खान तो हर क्रिकेट का लीग का हिस्सा रहते हैं. 

राशिद कहते हैं कि दरअसल लीग क्रिकेट ने ही अफ़ग़ानिस्तान के खिलाडियों को पहचान दिलाई है. राशिद के मुताबिक उनकी टीम युवा है और मैच का आनंद उठती है. हालाँकि प्रदर्शन और आनंद में काफी अंतर भी है. रशीद के मुताबिक किसी भी टूर्नामेंट में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता. हमारे रिकॉर्ड भले ही हमारे साथ न हों लेकिन हम क्या कर सकते हैं यह सभी टीमों को अच्छी तरह से मालूम है. 

एशिया कप में अफ़ग़ानिस्तान की संभावनाओं पर बात करते हुए राशिद खान ने कहा कि हमने कभी एशिया कप नहीं जीता लेकिन ऐसा नहीं है कि कभी जीत नहीं सकते. दरअसल जो बेहतर क्रिकेट खेलेगा और प्रेशर को अच्छी तरह संभालेगा वो जीतेगा। हमने अच्छी तैयारी की हुई है, और उम्मीद करते हैं कि नतीजे भी अच्छे आएंगे। दरअसल अफ़ग़ानिस्तान की पूरी क्रिकेट ही फ़्रैंचाइज़ी क्रिकेट पर टिकी हुई है, अफ़ग़ानिस्तान के जो अंदरूनी हालात हैं वह सभी के सामने हैं ऐसे में उसे दुसरे देशों से काम क्रिकेट खेलने को मिल रही है. लेकिन अपने टैलेंट के दम पर दुनिया की साड़ी लीगों में अफगानी खिलाडी डिमांड में रहते हैं.

Exit mobile version