अफगानिस्तान में जो हालात है किसी से छिपी नही है उनके जारी मौजूदा राजनीतिक संकट और अस्थिरता के बीच अफगानिस्तानी Cricket टीम के future को लेकर भी question उठने लाजमी हैं। टीम के आने वाले T-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर भी अभी कुछ तय नही है। हालांकि अफगानी क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस पूरी स्थिति पर अपना पक्ष रखा है। ACB ने कहा है कि अफगानी क्रिकेट टीम दुबई में होने वाले बड़े इवेंट में जरूर हिस्सा लेगी।
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में ACB के मीडिया मैनेजर हिकमत हसन ने बताया, ‘हमारी टीम T-20 World Cup जरुर खेलेगी और इसमें कोई शक नहीं है। हम World Cup की तैयारियों के लिए जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ TRI series भी खेलेंगे।’
ज़ेड ब्लैक अगरबत्ती के नए टीवीसी के लिए एम.एस. धोनी रेट्रो जर्सी वाले शानदार लुक में नज़र आएंगे
हिकमत ने कहा कि हमारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और आने वाले कुछ हफ्तों में खिलाड़ी काबुल में training के लिए लौट आएंगे। हम Tri Series के लिए आयोजन स्थल की तालाश कर रहे हैं। इसके लिए हम श्रीलंका और मलयेशिया से बात भी कर रहे हैं। इसके अलावा हम Sri lanka के हंबनटोटा में Pakistan के खिलाफ सीरीज खेलने वाले हैं
सुपरवुमेन बनीं भारत की हरलीन, सबने की तारीफ
एक सवाल पूछने पर कि क्या ACB ने टीम के star player राशिद खान और मोहम्मद नबी से बात की है तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने players और उनकी family के लिए खड़े हैं ।

