ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) और उत्तराखंड महाधिवक्ता सूर्य नारायण बाबुलकर पहुंचे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती (Swami Chinmayanand Saraswati) के साथ गंगा आरती में सहभाग किया।
आज विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) के अवसर पर परमार्थ निकेतन पहुुंचे सुशील चंद्रा ने स्वामी की कुटिया में चहचहाती चिड़ियों को दाना और उनके पीने के लिये जल पात्र में जल डालते हुये गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया ताकि आम लोग अपने घरों में भी गौरैयों के संरक्षण हेतु आये आये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कटते पेडों और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के कारण आमतौर पर गौरैया नहीं दिखायी नहीं देती परन्तु स्वामी जी की कुटिया में तो न केवल गौरैया बल्कि कई प्रजातियों की चिड़िया हैं, वास्तव में यही प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation) का उत्कृष्ट उदाहरण है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित वैश्विक स्तर की विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी देते हुये कहा कि हमारी यह कुटिया देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को गौरैया और अन्य चिड़ियों के संरक्षण का संदेश देती है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और उत्तराखंड महाधिवक्ता सूर्य नारायण बाबुलकर ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
Read also- Youth Festival: परमार्थ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूथ फेस्टिवल का आयोजन
भारत के वर्तमान चुनाव आयुक्त और इससे पूर्व सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रह चुके सुशील चंद्रा ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

