Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होंगे नर्सरी के लिए दाखिले


दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होंगे नर्सरी के लिए दाखिले

नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने दिल्ली में 18 फरवरी से नर्सरी के लिए दाखिले शुरू होने की बुधवार को घोषणा की। सहायक शिक्षा निदेशक योगेश पाल सिंह ने कहा, ‘‘ आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी को शुरू होगी। पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी और प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न होगी।’’

शिक्षा निदेशालय ने कहा कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस साल निजी स्कूलों में प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 मार्च है और प्रवेश की पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी। दूसरी सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी और कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी।

दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों के लिए नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं। डीओई दिशानिर्देश जारी कर स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहता है, जिसके बाद दिसम्बर में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है। पिछले साल ऐसा नहीं किया गया था।

Exit mobile version