Site icon Buziness Bytes Hindi

लन्दन में अदार पूनावाला ने खरीदा 1,444 करोड़ रूपये का बंगला

Adar Poonawala bought a bungalow worth Rs 1,444 crore in London

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला की ओर से लंदन के मेफेयर में 25,000 वर्ग फीट का एक आलीशान बंगला खरीदा गया है। 1920 में बने एबरकॉनवे हाउस की डील 1,444 करोड़ रुपये में हुई है, बताया जा रहा है कि इस साल लंदन में घर के मामले में ये सबसे महंगा सौदा है। एबरकोनवे हाउस लंदन के प्रसिद्ध हाइड पार्क के पास स्थित है।

इस बंगले की डील दिवंगत पोलिस व्यवसायी जान कुलजिक की बेटी डोमिनिका कुलजिक और अदार पूनावाला के बीच हुई है. लंदन में सबसे महंगी घर की डील 2-8A रटलैंड गेट मानी जाती है जो जनवरी 2020 में 210 मिलियन पाउंड (लगभग 2,200 करोड़ भारतीय रुपये) में हुई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूनावाला ने 2021 में लंदन के मेफेयर में 25000 वर्ग फीट का बंगला किराए पर लिया था। यह बंगला एबरकॉनवे हाउस के पास स्थित था। पूनावाला से पहले भी कई भारतीय बिजनेसमैन लंदन में घर खरीद चुके हैं।

डील के बावजूद कहा जा रहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला की लंदन शिफ्ट होने की कोई योजना नहीं है। यह घर केवल तब बेस के रूप में काम करेगा जब वह या उनकी कंपनी का कोई व्यक्ति लंदन के दौरे पर होगा। बता दें कि अदार पूनावाला 2011 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ बने। सीरम ने कोविड के दौरान एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोविडशील्ड वैक्सीन बनाने में अहम रोल निभाया था।

Exit mobile version