Site icon Buziness Bytes Hindi

Adani Company के शेयर में गिरावट से LIC का investment 50 हजार करोड़ रुपए घटा

Adani Company

नई दिल्ली। अदाणी कंपनी के शेयरों में गिरावट एक महीने से जारी है। इस एक माह में अदाणी कंपनी के शेयरों में एलआईसी का निवेश मूल्य 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक घट गया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले 24 जनवरी, 2023 को एलआईसी के निवेश का मूल्य 81,268 करोड़ रुपए था। गुरुवार को यह घटकर 33,149 करोड़ रुपए हो गया।


अदाणी की सात कंपनियों के शेयरों ने किया था निवेश

अदाणी ग्रुप की सात कंपनियों के शेयरों में एलआईसी ने 30,127 करोड़ रुपए का निवेश किया था। जो बढ़कर 81 हजार करोड़ रुपए के पार चला गया था। लेकिन, अब यह 33,149 करोड़ रुपए ही रह गया है।
इस गिरावट के बावजूद एलआईसी 3,000 करोड़ रुपए के मुनाफे में है। जिस तरह से शेयरों में गिरावट जारी है, ऐसे में आशंका है कि एलआईसी को निवेश पर घाटा और भी हो सकता है।


आठ शेयरों में गिरावट से 20,000 करोड़ रुपए घटी पूंजी

अदाणी ग्रुप की 10 में से 8 कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। इनमें तीन कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट में रहे। हालांकि, दो कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखी थी। शेयरों में गिरावट से समूह की कुल बाजार पूंजी 20 हजार करोड़ रुपए से घटकर 7.38 लाख करोड़ रुपए रह गई।
बुधवार को यह 7.58 लाख करोड़ रुपए थी। पिछले एक महीने में अदाणी कंपनियों का पूंजीकरण 11.82 लाख करोड़ रुपए घट गया है। समूह के मालिक गौतम अदाणी अमीरों की सूची में खिसककर 26वें स्थान पर आ गए हैं।

Exit mobile version