Site icon Buziness Bytes Hindi

एडम जाम्पा पर लगा एक मैच का प्रतिबन्ध


एडम जाम्पा पर लगा एक मैच का प्रतिबन्ध

मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया में सबसे अच्छे युवा स्पिन गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा का नाम भी शामिल है जो कि इस समय बिग बैश लीग के 10वें सीजन में मेलबर्न स्टार्स की टीम का हिस्सा हैं और लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि एडम जाम्पा ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच खेलते हुए ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ उन पर जुर्माना लगाया बल्कि बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर भी बैन लगा दिया।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस युवा स्पिन गेंदबाज ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ खेले गये मैच में बल्लेबाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसकी वजह से उन पर होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ होने वाले मैच में शामिल होने पर बैन लगा दिया है।

एडम जाम्पा ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन पर 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना और एक मैच का बैन लगा दिया गया है। जाम्पा को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 नियम के तहत खराब भाषा का इस्तेमाल करने के चलते लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एडम जाम्पा ने मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हो, वह इससे पहले भी 2019 विश्व कर के दौरान इसी तरह की हरकत करते नजर आए थे, जहां पर उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिये सिर्फ जुर्माना लगाया गया था और बैन नहीं लगाया था।

Exit mobile version