Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्ट्रेस श्री प्रदा का कोरोना से निधन


एक्ट्रेस श्री प्रदा का कोरोना से निधन

नई दिल्ली: कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं. वहीं अब 80 के दशक में अपनी फिल्मों से एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्री प्रदा का कोरोना संक्रमण के चलते बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में निधन हो गया है. 53 वर्षीय एक्ट्रेस को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. वहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ जिसके चलते उनका निधन हो गया.

Read also: सदक़ए फ़ित्र- कुछ ज़रूरी जानकारियां

CINTAA ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. साथ ही लिखा- “सिन्टा श्री प्रदा के निधन पर उनका आत्मा की शांति की कामना करता है. भगवान उनके परिवार को शक्ति दे. साल 1989 में श्री प्रदा सिन्टा की सदस्य रही हैं. श्री प्रदा ने 80 और 90 के दशक में बी ग्रेड फिल्मों से काफी नाम कमाया था. बता दें कि श्री प्रदा का असली नाम ईशा नायडू था. फिल्म निर्माता मोहन टी. गियानी ने उनका नाम उस समय की फेमस एक्ट्रेसज श्री देवी और जया प्रदा को मिलाकर श्री प्रदा रख दिया था.”

Exit mobile version