Site icon Buziness Bytes Hindi

अभिनेत्री रकुलप्रीत कोरोना संक्रमित


अभिनेत्री रकुलप्रीत कोरोना संक्रमित

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के लिए जरिए दी। इस पोस्ट में रकुल ने बताया कि वो अब पहले से ठीक महसूस कर रही हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश की कि जो भी बीते कुछ दिनों में उनके टच में रहे वो भी आपका कोविड 19 टेस्ट जरूर करवा लें।

रकुलप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- ‘मैं आप सभी को ये बात बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रही हूं और आराम कर रही हूं ताकि शूटिंग जल्दी शुरू कर सकूं। उन सभी लोगों से गुजारिश करना चाहती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे टच में रहे कि प्लीज अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। शुक्रिया और सुरक्षित रहिए।’

Exit mobile version