एक्ट्रेस निधि अग्रवाल अब वह उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गईं जिनके फैंस ने उनका मंदिर बनवाया है। दरअसल वेलेंटाइन डे के मौके पर कुछ फैंस ने निधि अग्रवाल का मंदिर बनाया और उनकी मूर्ति स्थापित की। चैन्नई में बने इस मंदिर में फैंस ने निधि अग्रवाल की पूजा भी की और दूध चढ़ाते हुए तस्वीर भी साझा की।
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने निधि अग्रवाल की मूर्ति पर दूध चढ़ाते हुए और पूजा करते हुए की फोटो भी शेयर की है। इन सबको देख निधि अग्रवाल हैरान हो गईं। उन्होंने कहा कि ये उनकी जिंदगी में वैलेंटाइन डे का सबसे प्यारा गिफ्ट है।मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि लोग उनसे इतना प्यार करेंगे। वह सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने ये स्नेह जताया है।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि लोगों ने निधि अग्रवाल की मूर्ति स्थापित की है। उन्हें दीपक और भेंट अर्पित की। सभी फैंस ने दूध भी चढ़ाया और केक काटकर वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट भी किया।

