कोविड -19 महामारी में अभिनेत्री लिली रेनहार्ट हुई एंजाइटी की शिकार

हॉलीवुडकोविड -19 महामारी में अभिनेत्री लिली रेनहार्ट हुई एंजाइटी की शिकार

Date:


कोविड -19 महामारी में अभिनेत्री लिली रेनहार्ट हुई एंजाइटी की शिकार

लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री लिली रेनहार्ट कोविड -19 महामारी के बीच एंजाइटी की समस्या से जूझ रही हैं। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर लेखक सिल्वेस्टर मैकनेट के साथ एक बातचीत में लिली ने बताया कि कैसे महामारी ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, मैं हर समय अपने आप को तनाव में रख रही हूं। मैं पोस्ट ऑफिस जा रही हूं .. जबकि मैं पोस्ट ऑफिस की ओर ड्राइव नहीं करना चाहती हूं। मुझे चिंता होती है क्योंकि मैं अपने कुत्ते को छोड़ना नहीं चाहती हूं। मैं मास्क नहीं पहनना चाहती। सार्वजनिक तौर पर बाहर नहीं जाना चाहती। मैं खुद को तनावपूर्ण वातावरण में नहीं रखना चाहती।

रिवरडेल फेम अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह जब स्कूल में थी तब से ही एंजाइटी से जूझ रही हैं।

उन्होंने खुलासा किया, मैंने स्कूल के दौरान वाकई संघर्ष किया। जाहिर है, मैं उस स्थिति से बच नहीं सकी क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। जब मैं 8 वीं कक्षा में थी तब मुझे पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे। उस दौरान मैं हर सुबह रोती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...