Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्ट्रेस गहना को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर


एक्ट्रेस गहना को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर

मुंबई: वेब सीरीज गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना के फेफड़ों ने भी काम करना बंद कर दिया है। गहना को पॉर्न वीडियो मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

जानकारी के मुताबिक गहना वशिष्ठ की हालत बेहद सीरियस है। उन्हें फिलहाल सीपीएम (कार्डियोप्लमोनरी बायपास तकनीक) मशीन पर रखा गया है। इस मशीन के जरिए दिल और फेफड़ों को सपोर्ट मिलता है। गहना वशिष्ठ के प्रवक्ता ने कहा था, सुबह एक्ट्रेस की हालत में सुधार हुआ था लेकिन, एक बार फिर स्थिति बिगड़ गई है। प्रवक्ता के मुताबिक वो बेहोशी की हालत में हैं।

Exit mobile version