Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही घर पर सुसाइड कर ली है। खबर के अनुसार सुशांत सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत की मौत का पता अभी नहीं चल पाया है। सुशांत ने बांद्रा में अपने घर पर आत्महत्या की है। नौकर ने आत्महत्या की जानकारी दी।

डिप्रेशन का करा रहे थे इलाज
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे. उनके घर से कई ऐसे कागजात और दवाई मिली हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. फिलहाल उनके घर से अभी कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं किया गया है.

बायोपिक में निभाया था धोनी का किरदार
सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था. सुशांत सिंह राजपूत कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था.

पूर्व मैनेजर ने भी की थी आत्महत्या
कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. दिशा सालियान ने मालवणी के जनकल्याण नगर में जिस इमारत के फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की, वो उनके मंगेतर रोहन राय का घर था, जो कि एक एक्टर और मॉडल हैं.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था, इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Exit mobile version