Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 183 संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग परेशान

देहरादून। राज्य में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 183 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना संक्रमण से पीड़ित 117 मरीज ठीक हो चुके हैं। ​राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के भीतर एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। लेकिन कोरोना संक्रमण से पीड़ित सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में इस समय 808 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। जबकि इससे पहले प्रदेश में 750 सक्रिय मरीज विभिन्न अस्पताल में भर्ती थे।

Read also: State Minister Dinesh Khatik: लखनऊ से दिल्ली तक सनसनी फैलाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक का इस्तीफा अस्वीकार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत गुरुवार को 1656 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस समय देहरादून में सबसे अधिक 113, हरिद्वार में नौ मरीज, नैनीताल में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 40, अल्मोड़ा में सात कोरोना संक्रमित, चमोली में दो, पौड़ी में एक मरीज, पिथौरागढ़ में मरीजों की संख्या तीन, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.30 फीसदी और संक्रमण दर 9.95 फीसद दर्ज की गई।

Exit mobile version