Site icon Buziness Bytes Hindi

Active largecap Schemes: बेंचमार्क के बेहतर परफॉमेंस से पिछले साल की फंड योजनाओं में लौटी चमक

jl1715

Active largecap schemes: ने इस बार पहली छमाही के दौरान दो अंक में रिटर्न दिया है। 22 अन्य ने 6.6 फीसद से अधिक की तेजी दर्ज की है। सक्रिय तौर पर managed लार्ज-कैप म्युचुअल फंड (MF) योजनाएं वित्त वर्ष 2022 में कमजोर प्रदर्शन के बाद 2023 में खोई चमक लौटाने में सफल रहीं हैं। वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही (H1) में 78 फीसद सक्रिय लार्जकैप योजनाएं निफ्टी-50 सूचकांक फंडों से आगे रहीं हैं। जबकि 2022 में यह आंकड़ा मात्र 26 फीसद का था। वैल्यू रिसर्च आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स के सूचकांक फंडों से तुलना की जाए तो निष्कर्ष निकलता है कि 61 फीसद ऐ​क्टिव फंडों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

निफ्टी टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) और सेंसेक्स TRI में 6 महीनों के दौरान 6.6 फीसद और 7.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इंडेक्स फंडों और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ETF) ने सूचकांकों के प्रतिफल के अनुसार बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि फंड मैनेजर उनसे आगे निकलने की
को​शिश करते दिखाई दिए। पांच ऐक्टिव लार्जकैप योजनाओं ने first half के दौरान दो अंक में रिटर्न दिया।
फंड मैनेजर के लिए बाजार में आए सुधार और मिडकैप तथा स्मॉलकैप में मजबूती को जिम्मेदार माना जा रहा है। सक्रिय लार्जकैप फंड प्रबंधकों को मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में कुल रा​शि के 20 फीसद तक निवेश की अनुमति है। इसलिए इनका प्रदर्शन ऐ​क्टिव फंडों के प्रदर्शन पर आधारित रहा।

वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में, बीएसई मिडकैप सूचकांक 13.7 फीसद और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 12.7 प्रतिशत तक बढ़ा। तुलनात्मक तौर पर सेंसेक्स में 6.4 फीसद की तेजी आई। इसका एक कारण इस साल मिडकैप और स्मॉलकैप का बेहतर प्रदर्शन है। तथ्य है कि बड़ी तेजी के बीच विविधीकृत ऐक्टिव फंडों (diversified active funds) को लाभ हुआ है।’ फंड प्रबंधकों को उद्योग और पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों पर अपने फायदेमंद दांव के साथ सेक्टोरल आवंटन में बदलाव लाने में मदद मिली।

वहीं आय वृद्धि फिर से कुछ खास कंपनियों और क्षेत्रों तक केंद्रित होने से रिटर्न अच्छा हासिल करने के अवसर बढ़े। उद्योग, पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों और होटल सेक्टर के शेयरों में तेजी आई है। इन सेक्टरों पर पिछले दशक के दौरान कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। खास शैली और रणनीति में शेयर चयन और निरंतरता अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है। शेयर चयन और सेक्टोरल आवंटन के अलावा, इस बार लाभांश देने वाले शेयरों पर भी ध्यान बनाए रखें।

Exit mobile version