Site icon Buziness Bytes Hindi

J&K Police Recruitment Scam: जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद सहित 33 जगह छापेमारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने आज मंगलवार को देश के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कार्रवाई की है। भतÊ घोटाले के मामले में अलग-अलग राज्यों में 33 जगहों पर सीबीआई का सर्च अभियान शुरू हो चुका है। 
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर सीबीआई ने आज सुबह छापा मारा। इसके अलावा जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। आज सीबीआई ने जिन गहरों पर एक साथ छापेमारी की है उनमें  श्रीनगर,जम्मू, हरियाणा का करनाल, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़ के अलावा गाजियाबाद, गांधीनगर, बेंगलुरु, यूपी और दिल्ली सहित 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भतÊ घोटाले के मामले में सीबीआई  द्वारा चलाई जा रही छापेमार तलाशी का दूसरा दौर है। सीबीआई ने मामले में केस दर्ज करने के बाद पांच अगस्त को कहा था कि प्रशासन के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई पदों के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की तरफ से किया गया था।

सीबीआई ने जानकारी दी है कि ऐसा आरोप था कि आरोपी ने जेकेएसएसबी, बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी के अलावा लाभाथÊ उम्मीदवारों और अन्य के साथ घोटाले की साजिश की और लिखित परीक्षा के दौरान भारी अनियमितताएं की गई। आरोप है कि जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों में चयनित उम्मीदवारों का असामान्य रूप से उच्च प्रतिशत था। यह भी कहा था कि जेकेएसएसबी ने कथित तौर पर बेंगलुरु की निजी कंपनी को प्रश्न पत्र आउटसोर्सिंग में नियमों का उल्लंघन किया था। परीक्षा के नतीजे इस साल 4 जून को घोषित किए थे। नतीजों की घोषणा के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया था। लेकिन उसके बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

Exit mobile version