Congress Chintan Shivir 2022- कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं उदयपुर, CM गहलोत ने की आगवानी

पॉलिटिक्सCongress Chintan Shivir 2022- कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं उदयपुर, CM गहलोत ने...

Date:

उदयपुर। लेक सिटी में आज से शुरू हो रहे भारतीय कांग्रेस पार्टी के तीन दिवसीय नवसंकल्प ​चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए आज कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उदयपुर पहुंच गईंं। अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी का तीन दिवसीय नवसंकल्‍प शिविर आज उदयपुर में शुरू हो चुका है। कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी आज महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर सुबह 11.30 बजे पहुंचीं। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी की अगवानी की। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर द्वारा कोडियात स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हो गईं। कोडियात हैलीपेड पर कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने स्‍वागत किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री गहलोत और पीसीसी अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। 

पार्टी नेताओं के लिए उदयपुर में चार होटल बुक हुए हैं। सोनिया गांधी प्रेसीडेंशियल क्लास बॉक्स में ठहरेगी। ताज अरावली में पार्टी के वीवीआइपी ठहरे हैं जो कि ज्यादातर डीलक्स रूमस में ठहरे हैं। सोनियां गांधी के पहुंचने से पहले कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए आज सुबह प्रियंका गांधी भी लेकसिटी पहुंचीं।

Also read: लेकसिटी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उदयपुर होटल में कड़ी सुरक्षा

प्रियंका गांधी का डबोक महाराणा प्रताप हवाई अडडे पर गुजरात के प्रभारी डॉ.रघु शर्मा, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सहित कई नेताओं ने स्वागत ​किया। प्रियंका कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर होटल पहुंचीं। प्रियंका गांधी से पहले सुबह ट्रेन से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उदयपुर पहुंचे। राहुल गांधी का स्वागत राजस्थान के मुख्यमंत्री आशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...