Site icon Buziness Bytes Hindi

गोंडा मे तीन दलित बहनों पर acid-attack


गोंडा मे तीन दलित बहनों पर acid-attack

न्यूज डेस्क। हाथरस प्रकरण में दलित युवती के साथ की गयी दरिंदगी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तीन बहनों पर एसिड फेंके जाने की खौफनाक वारदात सामने आयी है। acid-attack में एक बहन का चेहरा झुलस गया है और बाकी तीनों भी घायल हुई हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे। मानों महिलाओं के साथ दरिंदगी भरा व्यवहार करने वालों को कानून की परवाह ही नहीं रही हो। गोंडा जिले के परसपुर गांव में सोमवार की रात छत पर सो रही 17, 12 और आठ साल की तीन बहनों पर किसी ने एसिड फेंक दिया। बड़ी बहन के चेहरे पर एसिड गिरने से उसका चेहरा झुलस गया।

acid-attack की जलन से चीखती हुई बड़ी बहन छत से नीचे भागी तो उसके पिता की आंखे खुली। मजंर बेहद खौफनाक था, बड़ी बेटी एसिड से चेहरा जलने के कारण चीख रही थी वहीं एसिड की छींटे शरीर पर गिर जाने से दो बहनें भी घायल हो गयी थीं। तुरंत लोगांे की मदद से तीनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करा कर पुलिस को सूचना दी गयी।

पीड़ित लड़कियों के पिता गोरई ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों बहनें छत पर सोई थीं और वह नीचे सोये हुए थे। अंधेरा होने के कारण एसिड फेंकने वाले को वह देख नहीं पाये। पुलिस तीनों बहनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। वहीं गांव के लोगों से भी पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version