Site icon Buziness Bytes Hindi

उपलब्धि- पीएम केयर फंड से ’’वेंक्टेश्वरा’’ को मिले छह अत्याधुनिक ’’वेन्टीलेटर’’


उपलब्धि- पीएम केयर फंड से ’’वेंक्टेश्वरा’’ को मिले छह अत्याधुनिक ’’वेन्टीलेटर’’

मेरठ।गजरौला। बिना किसी सरकारी मदद के शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ 631 कोरोना सक्रंमितो को स्वस्थ करने वाले ’’वेंक्टेश्वरा’’ समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल विम्स की ऐतिहासिक उपचार एवं मानव सेवा की ख्याति पूरे देश में गूंज रही है।

’’विम्स’’ की इस शानदार उपलब्धि पर पीएम केयर फंड ने मुहर लगाते हुए छह अत्याधुनिक वेन्टीलेटर प्रदान किये हैं। विम्स में अब 12 वेन्टीलेटर हो जाने से अब अतिगम्भीर कोरोना संक्रमितो को ’’प्रभावी उपचार’’ और अधिक सुलभता से उपलब्ध हो सकेगा।

आज भारत सरकार से प्राप्त ’’वेन्टीलेटर मशीनो’’ की डिलीवरी के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि वं प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने संयुक्त रुप से दी।

प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शानदार प्रभावी नेतृत्व में हम कोरोना संक्रमण से बहुत मजबूती से लड रहे है। इसी कड़ी में अभी तक वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल ’’विम्स’’ ने कोरोना उपचार में शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ बिना किसी मरीज की मृत्यु के एवं बिना किसी सरकारी सहायता के 631 मरीजो को बिल्कुल स्वस्थ करके उनके घर भेजा है।

’’विम्स’’ की इस शानदार उपलब्धि पर आज वेंक्टेश्वरा को ’’प्रधानमंत्री केयर फंड’’ से आधा दर्जन वेन्टीलेटर मशीन निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी है। जिसके लिए वेंक्टेश्वरा समूह ने प्रधानमंत्री मोदी जी सहित पूरे भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता है। ’’विम्स’’ में पहले से ही उपलब्ध 06 मशीनो के साथ अब वेन्टीलेटर की संख्या अब बढकर एक दर्जन हो गयी है।

जिससे अब अतिगंभीर कोरोना संक्रमितों को ’’प्रभावी उपचार’’ और अधिक सुलभता से प्राप्त हो सकेगा। पत्रकार वार्ता में कुलपति डा0 पीके भारती, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 सुशील शर्मा, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डा0 अलका सिंह, डा0 प्रेम सागर साहनी, डाॅ0 गोपाल यादव, आनन्द नागर, अरूण कुमार गोस्वामी एवं मडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version