Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News :ट्रांसफर के बदले एक रात के लिए लाइनमैन की पत्नी मांगने वाले आरोपी जेई व लाइनमैन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: बिजली विभाग के लाइनमैन की खुदकुशी के मामले में नामजद अवर अभियंता व लाइनमैन को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। दरअसल, बीते शनिवार गोला अलीगंज में लाइनमैन पद पर कार्यरत गोकुल प्रसाद ने अपने ऊपर डीजल डालकर हाइडिल परिसर में खुदकुशी कर ली थी।

Also Read : UP Political News : शिवपाल सिंह यादव का भाजपा में जाना लगभग तय! जानिए क्या हुई डिलिंग

मौत से पहले लाइनमैन गोकुल ने आरोप लगाया था कि उसके ट्रांसफर के लिए अवर अभियंता नागेंद्र कुमार व साथी लाइनमैन जगतपाल उर्फ बबलू ने उससे एक लाख रुपये व एक रात के लिए अपनी बीबी को उनके पास भेजने की मांग की थी।

Also Read: Also Read : Ghaziabad News: पहले उड़ाई जमकर गुलाम जामुन-चिकन की दावत फिर चोरी की घटना को दिया अंजाम

मृतक गोकुल के इस आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए थे। जेई नागेंद्र कुमार व लाइनमैन जगतपाल के खिलाफ धारा 306, 504, 354ए,भादवि 7-13 व भृष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज है।

Exit mobile version