Site icon Buziness Bytes Hindi

DGCA: पांच माह में 636.07 लाख लोगों ने भरी उड़ान, हवाई यात्रियों की संख्या में 36.10% वृद्धि

ju1511

DGCA: देश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2023 में जनवरी से मई के बीच देश में 636.07 लाख लोगों ने उड़ान भरी है। जनवरी से मई 2023 महीने के बीच 636.07 लाख हवाई यात्रियों ने घरेलू विमानन सेवा प्रदाता एयरलाइनों में सफर किया। पिछले साल 2022 की इसी अवधि में यह संख्या 467.37 लाख यात्री तक थी। इसी तरह से घरेलू हवाई यात्री संख्या में पिछले साल की तुलना में जनवरी 2023 से मई 2023 के बीच 36.10 प्रतिशत की यात्री वृद्धि दर्ज रिकार्ड की गई।

डीजीसीए के मुताबिक देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। घरेलू विमानन सेवा प्रदाता एयरलाइनों का लोग आने जाने में उपयोग कर रहे हैं। अब लोग रेलवे की शताब्दी या राजधानी एक्सप्रेस में कम और हवाई यात्रा में अधिक विश्वास कर रहे हैं। पिछले साल 2022 तक 467.37 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी। इस तरह घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 36.10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। मासिक आधार पर इसमें 15.24% की वृद्धि हुई है। नागर विमानन निदेशालय (DGCA) की ओर से यह जानकारी दी गई है। बता दें कि कुछ महीनों में देश का विमानन उद्योग कई कारणों से चर्चा में है।

चुनौतियों के बीच बढ़ रही है हवाई यात्रा

देश के हवाई अड्डों पर भीड़-भाड़ परेशानी की जानकारी आए दिन आती रहती है। जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं ही राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। कई मौकों पर विभिन्न एयरलाइनों में खराबी और स्टॉफ व सहयात्री के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी भी सुर्खियां बनीं हैं। हाल में देश की प्रमुख विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने दिवालियापन प्रक्रिया शुरू कर विमानों का परिचालन बंद कर दिया है।

Exit mobile version