Site icon Buziness Bytes Hindi

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, 6 की मौत


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, 6 की मौत

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे. घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया है. बस बिहार से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी. मरने वाले ज्यादातर लोग बिहार के प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली स्थित अपने कार्य स्थलों पर वापस लौट रहे थे.


सड़क किनारे खड़ी थी एसयूवी
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बिहार के मधुबनी से आ रही एक यात्री बस सौरिख के पास सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी में जा घुसी.
पुलिस के मुताबिक, लुधियाना जा रही एसयूवी का चालक सड़क पर एक झपकी लेने के लिए रुका था, तेज रफ्तार बस ने इतनी जोर से कार में टक्कर मारी कि एसयूवी और बस 20 फीट नीचे जा गिरे.

Exit mobile version