UP Accident News: रोडवेज बस व कैंटर में भीषण भिड़ंत, दो दर्जन से यात्री घायल

उत्तर प्रदेशUP Accident News: रोडवेज बस व कैंटर में भीषण भिड़ंत, दो दर्जन...

Date:

अलीगढ़। दिल्ली कानपुर हाईवे पर देर रात रोडवेज बस और कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत में रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। भिड़ंत में बस के अंदर सवार करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हो गए। बता दें अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव लधौआ बिजली घर के पास मैनपुरी से रोडवेज बस अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से आलू से भरे केंटर से जा भिड़ी। हादसा के बाद बस में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read also: फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर पलटी कार, मौत के आगोश में समा गई तीन पीढ़ियां

बताया जाता है कि बस का चालक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आलू से भरी कैंटर गाड़ी से टकरा गई। बस की कैंटर गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही बस के परखच्चे उड़ गए। तो वही दो वाहनों के बीच हुए इस भीषण भिड़ंत में रोडवेज बस में बैठकर सफर कर रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत में रोडवेज बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा रोडवेज बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाल लिया। लेकिन बस में फंसे कुछ यात्रियों को ग्रामीण नहीं निकाल सके।

Read also: यमुनोत्री धाम में एमपी के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 28 की मौत

हादसे की जानकारी के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बस में सवार यात्रियों में से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। लेकिन रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। रोडवेज बस के पार्ट्स 100 मीटर दूर तक खेतों में जा गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर अकराबाद थाना समेत कई चौकियों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बस के अंदर फंसे घायल यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से निकालते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related