AC जैकेट ने मार्केट में मचाई धूम अब नहीं लगेगी एक दम गर्मी

टेक्नोलॉजीAC जैकेट ने मार्केट में मचाई धूम अब नहीं लगेगी एक दम...

Date:

तकनीकी:- बढ़ती तकनीकी के चलते मार्केट में आय दिन एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च होता है जो आपको न सिर्फ राहत देता है बल्कि चौंका भी देता है। जहां इस समय गर्मी की रफ्तार तेज है हर कोई तेज गर्मी से झुलझुला रहा है वही इस गर्मी से राहत देने के लिए मार्केट में एक ऐसी जैकेट मौजूद हैं जिसे एसी जैकेट के नाम से जाना जाता है। यह जैकेट जो कोई पहनता है उसे गर्मी महसूस नहीं होती। 

अमेजन इंडिया पर मौजूद एसी जैकेट गर्मी की चुल्चुलाहत से तो बचाती ही है। इसको पहनने से पसीना नहीं आता और यह अंदर से आपको ठंडा किए रहती है। इस जैकेट में आगे और पीछे की तरफ दो पंखे लगे हुए हैं जो गर्म हवा बाहर फेंकते हैं और ठंडी हवा अंदर। यह एक ऐसी जैकेट है जिसमे 5V USB की सुविधा के साथ इसे UV रेज़िस्टेंट बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार इस जैकेट के पंखों को अगर हम हाई पर चलाते हैं तो यह 5 घण्टे चलेगा वही मीडिया पर यह 7 व लो पर 10 घण्टे चल सकता है। यह बैट्री वाली जैकेट है जो चार्ज होने के बाद चलती है। वही अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो यह आपके बजट यानी 12,989 रुपये में मौजूद हैं। अगर आप इसे खरीद कर पहनते हैं तो आपको गर्मी का एहसास नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related