Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida News: नॉएडा में सामने आयी अब गालीबाज महिला

लगता है गालीबाजी में नॉएडा अपनी एक अलग पहचान बना रहा है. गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का मामला अभी मीडिया और राजनीति में सुर्खियां बना हुआ है, पक्ष विपक्ष में लोग खड़े हुए हैं, त्यागी समाज आज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन कर रहा है वहीँ अब एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ है जो नोएडा की हाईटेक सोसायटी के एक सिक्योरिटी गार्ड को अपमानजनक शब्दों से सुशोभित कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-126 में FIR दर्ज कर ली गयी है. 

जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की जे पी सोसाइटी की है जहाँ एक महिला सोसाईटी के गार्ड को भद्दी भद्दी गलियां दे रही है और उसके हाथापाई और धक्का मुक्की करती हुई नज़र आ रही है. जानकारी के मुताबिक महिला नशे में थी और गार्ड द्वार देरी से गेट खोलने पर भड़क गयी थी. महिला ने उस गार्ड पर गलियों की बौछार कर दी, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गालीबाज महिला बीच बचाव करने आये दूसरे गार्डों के साथ भी वैसा ही सलूक करती नज़र आ रही है. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात सरकार में उथल पुथल, दो मंत्रियों की छुट्टी

वीडियो वायरल होने के बाद नॉएडा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामला दर्ज करके महिला को हिरासत में ले लिया है, खबर है कि गालीबाज महिला का मेडिकल टेस्ट पुलिस करवा रही है. वायरल वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है, मालीवाल ने महिला के बर्ताव को घटियापन का नमूना बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि नॉएडा में ही पिछले पांच अगस्त को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी अवैध कब्ज़े को लेकर सोसाइटी की एक महिला के साथ गालीबाजी कर रहे थे, उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था, श्रीकांत त्यागी को फरार होना पड़ा था, बाद में उसे मेरठ से पकड़ा गया था.

Exit mobile version