अभिषेक बनर्जी का बढ़ा क़द, ममता ने बनाया पार्टी का महासचिव

फीचर्डअभिषेक बनर्जी का बढ़ा क़द, ममता ने बनाया पार्टी का महासचिव

Date:


अभिषेक बनर्जी का बढ़ा क़द, ममता ने बनाया पार्टी का महासचिव

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लाख दांव पेंच के बाद भी भाजपा को TMC चारों खाने चित किया। इस अहम् लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को ममता बनर्जी ने अब इनाम देना शुरू किया है. तीसरी बार सरकार बनाने के बाद आज संगठन की पहली बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रमोट करते हुए पार्टी का महासचिव बना दिया गया है। वहीँ तृणमूल यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी पार्टी नेता और एक्टर सायोनी घोष को दे दी गई है। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को किया है।

कुनाल घोष बने राज्य ईकाई के महासचिव
वहीं, टीएमसी नेता कुनाल घोष को पार्टी की राज्य ईकाई का महासचिव बनाया गया है। वरिष्ठ नेता पार्था चटर्जी ने पार्टी के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्किंग कमिटी ने तय किया है कि पार्टी में एक व्यक्ति के पास एक ही पद रहेगा। कोर कमिटी ने इसे मंजूरी दे दी है।

प्रशांत किशोर भी बैठक में शामिल
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर भी टीएमसी की बैठक में मौजूद रहे। प्रशांत किशोर और अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में साथ मिलकर काम किया था। विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो बीजेपी को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

अभिषेक को लेकर भाजपा ने किया था दुष्प्रचार
भतीजे अभिषेक ममता के बेहद विश्वासपात्र लोगों में शामिल हैं और विधानसभा चुनाव में उन्होंने काफी मेहनत की थी। पार्टी में उन्हें दी गई अहमियत की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में कहना शुरू कर दिया था कि ममता बनर्जी अब भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। हालांकि अभिषेक का पार्टी में दखल बढ़ने से कई पुराने नेता नाराज भी हो गए थे और बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related