बिग बी के बाद अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटव

बॉलीवुडबिग बी के बाद अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटव

Date:


बिग बी के बाद अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटव

मुंबईः अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन को कोरोना होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों का टेस्ट हुआ है, जिसके बाद रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले अमिताभ ने ट्वीट कर सभी से अनुरोध किया कि पिछले 10 दिनों से जो भी उनके संपर्क में आया है वो अपना टेस्ट करवा ले।

बिग बी ने किया था ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’ बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी लिखा , ‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’

मुंबई में कोरोना संक्रमण का बुरा हाल
बता दें, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या 5,202 तक पहुंच गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...