स्पोर्ट्स डेस्क – क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है – साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। भले ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में उनके बल्ले से अब भी वही ताबड़तोड़ शॉट्स देखने को मिल रहे हैं।
पहले दो मैचों में सुकून नहीं, लेकिन फिर धमाका
डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में सिर्फ 3 रन बनाए। लोग सोचने लगे कि शायद अब उनका समय खत्म हो गया है। लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा पलटवार किया कि सबको एक बार फिर उनका फैन बना दिया।
इंडिया चैंपियंस के खिलाफ:
61 रन (30 बॉल)
4 चौके, 3 छक्के
स्ट्राइक रेट: तूफानी
इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ:
116 रन नाबाद (51 बॉल)
15 चौके, 7 छक्के
स्ट्राइक रेट: 227.45
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ:
123 रन (46 बॉल)
15 चौके, 8 छक्के
डिविलियर्स की ये दो पारियां देखकर ऐसा लगा जैसे वो इंटरनेशनल क्रिकेट के दौर में वापस लौट आए हों।
क्या कहते हैं उनके पुराने आंकड़े?
T20 इंटरनेशनल: 78 मैच, 1672 रन
T20 कुल: 340 मैच, 9424 रन, 4 शतक
आईपीएल में भी डिविलियर्स RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा खिलाड़ियों में गिने जाते थे।

