“आशिक़ी” फेम राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक

बॉलीवुड“आशिक़ी” फेम राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक

Date:


“आशिक़ी” फेम राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक

मुंबई: म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में तत्काल भर्ती होना पड़ा. राहुल को हालही में मुंबई के नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. राहुल का इलाज कर रहे डॉक्टरों की माने तो वह अब रिकवरी मोड पर है.

52 वर्षीय अभिनेता राहुल रॉय कारगिल में ‘लिव द बैटल’ शूट कर रहे थे कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. कारगिल में पड़ रहे कड़ाके की ठंड के कारण उनकी स्वास्थ्य को और भी नुकसान पहुंच रहा था, जिसके बाद उन्हें 2 दिन पहले मुंबई के नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

राहुल का उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राहुल को आईसीयू में रखा गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related