Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात के लिए AAP की पांचवीं लिस्ट जारी

गुजरात के लिए AAP की पांचवीं लिस्ट जारी

#image_title

गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की घोषणाओं के मामले में आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर बाज़ी मारे हुए है. आज उसने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के के नाम का ऐलान किया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव के लिए अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने छह अक्टूबर को 12 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। तीसरी में 10, दूसरी में 9 और पहली लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में इसबार बड़ी गंभीरता से और पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है। आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सभी सीटों अपने प्रत्याशी उतारेगी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे कर चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं. केजरीवाल की पूरी कोशिश गुजरात में 27 सालों से विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी का स्थान लेने की है. केजरीवाल चुनावी भाषणों में भाजपा से ज़्यादा कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है, वह लोगों को यह बताने की कोशिश करते हैं कि कांग्रेस पार्टी गुजरात में ख़त्म हो चुकी है इसलिए उसे वोट देना बेकार है.

इधर सत्तारूढ़ भाजपा केजरीवाल की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से काफी परेशान दिख रहा है. पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां काफी सक्रीय दिखाई दे रही हैं. आज भी मनीष सिसोदिया को सीबीआई का नोटिस मिला है और उन्हें कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है, सिसोदिया को यह समन दिल्ली की शराब नीति के केस में मिला है. सिसोदिया ने नोटिस के जवाब में “सत्यमेव जयते” लिखकर जांच में सहयोग की बात कही है.

Exit mobile version